Main SlideUncategorizedउत्तराखंडप्रदेशमनोरंजन

सीएम तीरथ सिंह रावत ने की किरण खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना

देहरादून। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। जानकारी के मुताबिक उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति अनुपम खेर ने की है। किरण की बीमारी की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से चंडीगढ़ से भाजपा सांसद श्रीमती किरण खेर जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से स्वस्थ होकर शीघ्र लौटेंगी।’ बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने ट्विट किया था कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। तब से सीएम का इलाज चल रहा है। उनके डाक्टर डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सीएम की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close