IPL 2021Main Slideखेल

IPL : श्रेयस की जगह ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

नई दिल्ली :IPL 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने जा रहा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान इस बार ऋषभ पंत को बनाया गया है। पंत लगातार अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं जिसकी वजह से इस बार दिल्ली की कमान उनके हाथों में सौपीं गई है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके ऋषभ को कप्तान बनाये जाने की बात कही है। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, ‘ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में हमारे कप्तान होंगे।’

कप्तान बनाये जाने के बाद ऋषभ ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा है, ‘दिल्ली जहां मैं बड़ा हुआ और छह साल पहले अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की, ऐसी टीम का एक दिन कप्तान बनना हमेशा से मेरा सपना था और आज मेरा सपना पूरा हो गया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने भी पंत पर विश्वास जताया है और ट्वीट कर लिखा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे लेकिन ऋषभ पंत इसका कैसे फायदा उठाता है यह देखने के लिये उत्सुक हूं। अपने हाल के प्रदर्शन के कारण वह इसका हकदार था और वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि कप्तानी उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगी।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close