Main Slideमनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने रंगीन अंदाज़ में मनाई होली, शेयर की फोटोज

मुंबई :बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इस बार बेहद कलरफुल अंदाज़ में होली मनाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है जिसमें उनका काफी रंगीन अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

मलाइका ने इस फोटो में एक कलरफुल ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है। उन्होंने सोफे पर बैठ बड़े ही स्टाइल से फोटो खिंचवाया है और अपना हेयर स्टाइल बेहद सिंपल रखा है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है ‘हैप्पी होली’। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि, मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। वह इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते देखे जाते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close