Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

‘सामना’ में अनिल देशमुख पर वार -गृहमंत्री को दुर्घटनावश मिला गृह मंत्रालय

मुंबई :महाराष्ट्र में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को लेकर राजनीतिक बहसबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जंहा इस मामले को लेकर विपक्ष जमकर निंदा कर रहा है। वहीँ अब शिवसेना ने भी गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सवाल उठाते हुए अपने साप्ताहिक मैगज़ीन सामना में पूछा है कि सचिन वाजे वसूली रहा था और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इसकी जानकारी नहीं थी?

शिवसेना ने सामना में लिखा है कि ‘पिछले कुछ दिनों से जो कुछ भी हो रहा है वह महाराष्ट्र कि छवि को ख़राब कर रहा है।’ इसके साथ ही अनिल देशमुख पर तंज करते हुए लिखा है कि जयंत पाटिल और दिलीप वलसे पाटिल ने गृहमंत्री पद को स्वीकारने से मना कर दिया था इसीलिए दुर्घटनावश उनको महाराष्ट्र का गृहमंत्रालय मिल गया।

बता दें कि सामना में सचिन वाजे मामले का भी जिक्र किया गया है. लेख में आगे लिखा है कि मुंबई पुलिस आयुक्तालय में बैठकर वाजे वसूली कर रहा था और गृहमंत्री को इस बारे में जानकारी भी नहीं थी ? साथ ही देशमुख को कम बोलने की सलाह भी दी गयी है।

सामना में आगे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी सवाल पूछा गया है कि उन्होंने अभी तक इस मामले में क्या किया है ? उनको भाजपा का राजयपाल बताते हुए कहा है कि जैसे आए दिन भाजपा के नेता उनसे इस मामले पर मिल कर चर्चा कर रहे हैं और सरकार को गिराने की मांग कर रहे हैं। इससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close