Main Slideउत्तराखंडराष्ट्रीय

फटी हुई जींस पहनने वाले महिलाएं बच्चों को क्या संस्कार देंगी: तीरथ सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फटी जीन्स पहनने वाली महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी। रावत देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने बच्चों में नशे की प्रवृत्ति के लिए संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि बच्चा स्कूल से नहीं घर से संस्कार सीखता है। उन्‍होंने कहा कि बच्चा जो देखता है, वही करता है। सीएम यहीं नहीं रुके बल्कि उन्‍होंने पाश्चात्य सभ्यता पर तंज कसने शुरू किए तो फिर उनका पूरा भाषण इसी में उलझ कर रह गया।

सीएम ने कहा कि भौतिकवाद की चकाचौंध के पीछे आज यहां का नौजवान और नौजवान ही नहीं युवतियां भी भाग रही हैं। जो देखा वही करने लगते हैं। टीवी में देखा बढ़िया सी जीन्स का एडवर्टाइजमेंट तो दूसरे दिन वही आ जाती है। पहली पसंद होती है फटी हुई जींस। उन्‍होंने कहा कि जिसने फटी हुई जीन्स पहनी वो बड़े बाप का बेटा हो गया। पिता जी भी पहले पापा अब डैड हो गए। तीरथ सिंह रावत ने कहा फटी हुई जींस पहनना स्टेटस सिंबल हो गया है।

उन्होंने इस संबंध में एक घटना का भी उल्लेख किया और बताया कि एक बार जब वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं, उनकी जींस घुटनों पर फटी थीं, हाथों में कई कड़े थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे। रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ चलाती हैं जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close