Main Slideराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए इस समय भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब इस अभियान में और ज्यादा तेजी आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 20 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई। एक दिन में टीके की यह सर्वाधिक खुराक है। देश में 16,39,663 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जिनमें स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी(एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं।

इनमें से 4,13,874 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 30,561 सत्रों के माध्यम से टीकाकरण अभियान के 56वें दिन यानी 12 मार्च को 20,53,537 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

अब तक, 4,86,314 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 2,82,18,457 खुराक दी गई है। बता दें कि भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा केस सामने आने लगे हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 15,817 नए मामले सामने आए। वहीं, 20 से अधिक राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के1,000 से कम सक्रिय मामले हैं। इस बीच नेशनल रिकवरी रेट 96.82 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसके साथ ही ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 1,09,73,260 हो गई। इसके अलावा कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में 140 लोगों की मौतें भी हुईं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close