Main Slideराष्ट्रीय

भोले की भक्ति में डूबे पीएम मोदी, ट्वीट कर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा की देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं हर-हर महादेव’।

बता दें कि आज सुबह से ही पूरे देश में आज महाशिवरात्रि की धूम है। भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सभी मंदिरों में भारी भीड़ है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। शिव की महारात्रि का यह पर्व माघ महीने की कृष्ण पक्ष के 13वें या 14वें दिन मनाया जाता है। इस दिन भक्त भोले बाबा को भांग, धतूरा, बेलपत्र के साथ जल चढ़ाते हैं। महाशिवरात्रि पर मंत्रों के जाप से साक्षात भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। आज दूध, दही, शक्कर, घी, शहद- इन पांच चीजों से अलग-अलग शिवजी का अभिषेक करें और 5 फल भगवान शिव को जरूर अर्पण करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close