Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी को ‘भाई’ मानने वाली बलूच नेता करीमा बलूच का मिला शव, हत्या की आशंका

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सरकार और सेना के अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाली और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई कहने वाली बलूच नेता करीमा बलूच की मौत हो गई है। उनका शव कनाडा के टोरंटो शहर में एक झील किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह पिछले तीन दिनों से लापता थीं।

करीमा बलूच 2016 में विश्व की सौ सबसे अधिक शक्तिशाली महिलाओं में शामिल की गई थीं। पुलिस के अनुसार करीमा को रविवार को दोपहर 3 बजे देखा गया था। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में उनका शव हार्बरफ्रंट झील के किनारे पानी में मिला। उनके परिवार ने मौत की पुष्टि की है।

करीमा 2016 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षा बंधन पर एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। इसमें कहा था कि हम आपको हमारा भाई मानते हैं। साथ ही बलूचिस्तान में युद्ध अपराधों के प्रति आवाज उठाने की विनती की थी।

टोरंटो पुलिस ने बलूच कार्यकर्ता को ढूंढने में जनता से मदद मांगी थी। इस बीच उनका शव टोरंटो के पास एक झील के किनारे बरामद हुआ। उनके पति हम्माल हैदर और भाई ने शिव की शिनाख्त की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close