राजनीतिMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

Bihar Results : दोनों सीटों पर पिछड़ रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी

बिहार चुनाव में अपनेआप को अगला मुख्यमंत्री बताने वाली द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी अपनी दोनों सीटों पर पीछे चल रही हैं।

BREAKING : परिणामों के आने में हो सकती है देरी – चुनाव आयोग

पटना की बांकीपुर और मधुबनी की बिस्फी सीट से उतरी पुष्पम प्रिया दोनों सीटों से पीछे चल रही हैं। पुष्पम प्रिय ने स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर खुद को अगला मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित कर रखा था। ऐसे में देखना है कि पुष्पम प्रिया दो सीटों में से किस सीट से जीत का परचम फहराने में कामयाब होंगी।

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया के सामने कांग्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, बीजेपी से तीन बार के विधायक नितिन नवीन हैं। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भी यहां से कई बाहर विधायक रह चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close