उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी : कोरोना से 3,78,662 लोगों ने जीती जंग, 88% हुआ रिकवरी रेट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 3,376 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,690 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 3,78,662 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए हैं।
प्रदेश में 08 अक्टूूबर 2020 को कुल 1,67,082 सैम्पलों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,13,75,818 सैम्पलों की जांच की गई है।
प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 88% से अधिक हो गया है। प्रदेश में 42,552 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेशन में 20,205 लोग हैं।
प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के केस कम हो रहे हैं, ऐसे समय में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता है। प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
#Lucknow #covid19 #corona #uttarpradesh
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close