उत्तर प्रदेशCrimeMain Slideप्रदेश

हाथरस गैंगरेप : जिंदगी से जंग हार गई हाथरस की ‘गुड़िया’

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार लड़की ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ 14 सितम्‍बर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी।

पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई थी। दरिंदों ने उसकी जीभ तक काट दी थी। पीडि़ता पिछले दो हफ्ते से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती थी। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे दिल्‍ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

गैंगस्टर को मुंबई से ला रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलटी, फिरोज उर्फ शमी की मौत

इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी उठे। चौथे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि सीओ 22 सितंबर को फिर महिला आरक्षी संग पहुंच कर पीड़िता का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। इसके बाद मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।

#Uttarpradesh #crime #gangrape #hathras

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close