Main Slideमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकार दी जान

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के जानकारी उनके घर के नौकरों ने पुलिस को दी। वह अपने घर में अकेले रहते थे।

पंचांग : 12 जून 2020, दिन- शुक्रवार, धारी देवी मां की पूजा करें 

मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपने करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक से की। उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरू किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस , एम एस धोनी , केदारनाथ , सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close