मनोरंजनMain Slide

बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार वाजिद खान का निधन, शोक में डूबा बी-टाउन

बॉलीवुड से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरी बी-टाउन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थ। इसके बाद उनकी जांच में भी उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था।

रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मृत्यु परफिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना।

नहीं रही अभिनेत्री तापसी पन्नू की दादी, एक्ट्रेस ने लिखा – खालीपन के साथ छोड़ कर चली गईं…

वहीं संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, ” साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैं हैरान और टूट गया हूं। ”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close