राजनीतिMain Slideप्रदेश

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मंत्री (कांग्रेस) राजेंद्र सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह वर्तमान में झारखंड की बेरमो सीट से विधायक थे।

घर वापस लौटे 10 प्रवासियों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिंह के परिजनों के मुताबिक, इन्फेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया। कई दिनों तक दिल्ली में इलाज के बाद रविवार को उनका निधन हो गया।

सिंह की पहचान मजदूर कांग्रेसी नेता के रूप में रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह संयुक्त बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close