राष्ट्रीयMain Slide

देश में अभी खत्म नहीं होगा लॉकडाउन, पीएम ने अपने संबोधन में दिए संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित में लॉकडाउन 4.0 लागू करने के संकेत दे दिए हैं। पीएम के मुताबिक, नया लॉकडाउन नए नियमों वाला होगा, राज्यों के सुझाव के अनुसार ये तय किया जाएगा।

17 मई को लॉकडाउन 3.0 खत्म हो रहा है उसके बाद क्या होगा इसके बारे में पीएम ने बड़ी बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लॉकडाउन चार में क्या होगा ये जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी।

15 मई से सभी शराब के ठेके होंगे बंद, व्यापारी निराश

इसके लिए सभी राज्य सरकारों को पंद्रह मई तक केंद्र सरकार को सुझाव दे देने हैं, जिसके बाद नए लॉकडाउन के नियमों को तय किया जाएगा।

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, इससे जुड़ी जानकारी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close