Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

अद्भुत : इस जगह जाने से काँपा कोरोना, जादुई हवा और पानी का है असर

कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपना शिकार बना चुका है। इस खतरनाक वायरस से हजारों की संख्या में लोग हर रोज अपनी जान गंवा रहे हैं। सबसे बुरा हाल इटली का है। यहां मरने वालों की संख्या 12 हजार के पार हो गई है। जहां एक ओर इटली में कोरोना से चारों तरफ हाहाकार मचा है वहीं इस देश में एक ऐसा भी गांव हैं जहां कोरोना वायरस घुसने में नाकाम रहा है।

कोरोना

इस जगह का नाम मोंताल्दो तोरीनीज है। इटली के पूर्वी इलाके पियोदमॉन्ट के तुरीन शहर के अंदर ये गांव आता है। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन यहां के लोगों का मानना है कि इस गांव के साफ पानी और हवा की वजह से कोरोना यहां नहीं आया।

मोंताल्दो तोरीनीज में एक भी केस नहीं

लोगों का कहना है कि इस गांव का पानी जादुई है। इसलिए अभी तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। इसी पानी से सन 1800 में नेपोलियन बोनापार्ट के सैनिकों का निमोनिया ठीक हुआ था। नेपोलियन की सेना ने यहां 1800 के जून महीने में कैंप लगाया था।मोंताल्दो तोरीनीज गांव तुरीन शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। हैरान करने वाली बात ये है कि तुरीन शहर में कोरोना के 3600 से ज्यादा मामले सामने आएं है। पियोदमॉन्ट की हालत खराब है।  यहां 8200 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। लेकिन मोंताल्दो तोरीनीज में एक भी केस नहीं है।

ठीक हुआ था नेपोलियन की सेना का निमोनिया 

ऐसा कहा जाता है कि इस गांव के कुओं से निकलने वाले पानी से नेपोलियन की सेना का निमोनिया ठीक हुआ था। यहां की खूबसूरती अद्भुत है। पियोदमॉन्ट के मेयर सर्गेई गियोती के मुताबिक इस गांव की साफ हवा और कुएं के पानी की वजह से नेपोलियन की सेना ठीक हुई थी। हो सकता है इस कुएं के पानी की वजह से यहां के लोग अब तक सुरक्षित बचे हुए हैं।

कोरोना : चीन ने ना उठया होता ये कदम तो हो जाती 7 लाख लोगों की मौत

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close