स्वास्थ्यMain Slideजीवनशैलीराष्ट्रीय

कोरोना इफ़ेक्ट : लॉक डाउन में कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानिए

पूरे देश में कोरोना संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई नया मामला सामने आ रहा है। ऐसे में देश के काफी राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। वहीं घर पर रहते हुए अपने स्किन पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। लॉकडउन की वजह से पार्लर तो सारे बंद हो गए हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपके त्वचा की निखार और ग्लो को बढ़ा देंगे।

सबसे पहले बात करें तो स्किन को अगर किसी चीज की जरूरत है तो वह है एलोवेरा। पूरे देश में कोरोना संक्रमित मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई नया मामला सामने आ रहा है। ऐसे में देश के काफी राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। वहीं घर पर रहते हुए अपने स्किन पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। लॉकडउन की वजह से पार्लर तो सारे बंद हो गए हैं।

इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपके त्वचा की निखार और ग्लो को बढ़ा देंगे।

दूसरी चीज है बेसन और दही। जी हां, बेसन और दही आपको घर में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप लॉकडाउन के समय रोजाना अपने चेहरे पर बेसन और दही का पैक लगा सकते हैं। बेसन चेहरे पर निखार लाने का काम करेगा तो वहीं दही स्किन को मॉइस्चराइज करेगी। इस पैक के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

फिर आपकी स्किन को मदद कर सकता है कच्चा दूध। चेहरे की डलनेस को कम करने में कच्चा दूध बहुत ही कारगर है। इसका चेहरे इस्तेमाल करने से चेहरा खिला-खिला रहता है। कॉटन की मदद से कच्चे दूध को पूरे चेहरे पर लगाएं और इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी बाहर निकल जाएगी।

अब अगर चेहरे का ख्याल रखना ही है तो हम लोग मुल्तानी मिट्टी को कैसे भूल सकते हैं। चेहरे के ग्लो को बढ़ाने में मुल्तानी मिट्टी बहुत ही कारगर है। इसे दही के साथ मिलाकर पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करती है और फेस को सॉफ्ट कर देती है। लॉकडाउन में भी चेहरे का ख्याल रखने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

‘मुझे कोरोना है सब को मार डालूंगा’- देहरादून के इस शख्स ने मचाया हंगामा

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close