Main Slideजीवनशैलीराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बरतें ये सावधानी

भारत में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस से अभी तक भारत में ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 147 पहुँच गई है। जिस में से 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। लोगों के अंदर इस वायरस का काफी डर बैठ चुका है।

अब सवाल यह है कि इसको फैलने से रोका कैसे जाएँ?

डॉक्टर और विशेषज्ञों की माने तो सबसे पहले तो आप अपने आप को साफ़ सुथरा रखें। साथ ही साथ ज्यादा भीड़ वाली जगहों में न जाएं। हैंड सेनेटाइजर का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें।

लेकिन अब डॉक्टरों की माने तो ठंडे खाद्य पदार्थों पर वायरस तेजी से पनपते और बढ़ते हैं। इसके अलावा इम्युनिटी पावर भी कमजोर हो जाती है।

डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों गर्म पानी पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। आइसक्रीम जैसे ठंडे खाद्य पदार्थ नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल इनसे सीधा नुकसान तो नहीं है, लेकिन ये शरीर को कमजोर कर सकते हैं।

इम्युनिटी कम होने से वायरस बहुत तेजी से हमला करते हैं, जिससे रोग तेजी से फैलता है। ठंडा और बासी खाना तेजी से वायरस को बढ़ाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close