प्रदेश

दूध निकालते समय महिला पर गिरी भैंस, आगे जानिए महिला को क्या हुआ

राजस्थान के एक गाँव में एक महिला भैंस का दूध निकाल रही थी कि तभी भैस अचानक महिला के ऊपर गिर गई। इस हादसे की वजह से महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई, तो वहीं भैंस की मौत हो गई है।

पूरा मामला राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव का है। यहां बीते गुरुवार मोटी देवी नाम की एक महिला सुबह सुबह भैंस का दूध निकाल रही थी। बस इसी दौरान भैंस अचानक गश खाकर गिर गई।

महिला उस समय दूध दोहने की वजह से भैंस के पास ही थी इसलिए ये भैंस सीधे महिला के ऊपर जा गिरी। भैंस के गिरते ही उसकी तुरंत मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता हैं कि दूध दुहे जाने के दौरान भैंस अपने प्राण छोड़ती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close