राष्ट्रीयMain Slideउत्तराखंडप्रदेश

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिले सीएम त्रिवेंद्र, लिया स्वास्थ्य का हालचाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इससे पहले राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने शुभचिंतकों को जारी भावुक वीडियो संदेश में कहा था कि बीमारी से लड़ते हुए जीतकर जल्द आपके बीच आऊंगा। बीमारी से जूझने के दौरान मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया था।

राज्यसभा सांसद बलूनी बीमारी के चलते बीते डेढ़ माह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। बलूनी ने इसकी जानकारी 29 अक्तूबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर दी थी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close