मनोरंजनMain Slide

Bhoot Trailer : बॉलीवुड की नई भुतहा कहानी, जो असलियत में आपको डराएगी, देखें VIDEO

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की नई फिल्म भूत का पार्ट वन (द हॉन्टेड शिप) का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में आम भुतहा कहानी के परे एक नई कहानी को पेश किया गया है, जिसमें काफी मात्रा में डर भरा गया है।

ये कहानी एक हॉन्टेड शिप की कहानी है। इस ट्रेलर को करण जौहर ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज हो रही है।

भूत द हॉन्टेड शिप की कहानी एक ऐसे समुद्री जहाज के बारे में है, जो मौसम खराब होने की वजह से मुंबई के जुहू बीच पर आ जाती है। इस जहाज की जांच पड़ताल करने के बाद ये पता चला कि सीबर्ड नाम की ये शिप हॉन्टेड है।

फिल्म में विक्की कौशल सीबर्ड के सर्वेइंग ऑफिसर पृथ्वी का किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। वो जहाज के बारे में जानने के लिए उसके अंदर जाकर जाते हैं, इस दौरान उन्हें जहाज में कुछ अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close