उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

प्रसिद्ध हिंदी लेखक प्रोफेसर गंगा प्रसाद विमल का श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में निधन

साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति - त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिंदी के प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रोफेसर गंगा प्रसाद विमल की दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी स्वर्गीय गंगा प्रसाद विमल को साहित्य के क्षेत्र में अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close