व्यापार

गाय के गोबर से कर सकते हैं लाखों की कमाई, शुरू करें ये बिज़नेस 

गाय के गोबर से बहुत सारी चीजों को बनाया जाता है। पर क्या आपको ये मालूम है कि गाय के गोबर से आप कमाई भी कर सकते हैं।गाय के गोबर से कागज बनाने का बिज़नेस किया जा सकता है जिससे आप काम लागत में भी लाखों की कमाई कर सकते हैं।

सरकार ने भी गोबर से कागज बनाने का सफल परीक्षण कर लिया है। एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत पूरे देश में इस तरह के प्लांट लगाने की प्लानिंग बनायी जा रही है। कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के चिथड़े का प्रयोग होता है।

गाय के गोबर से कैरी बैग

नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में गाय के गोबर से पेपर तैयार करने की विधि बताई गयी है। गाय के गोबर से हैंडमेड पेपर बनाएं जा रहे हैं। इस पेपर की क्वैलिटी काफी अच्‍छी है। गाय के गोबर से कैरी बैग भी बनाये जा सकते हैं।

10 से 12 लोगों को रोजगार

अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सरकार गोबर से पेपर बनाने के प्‍लांट के लिए लोन और सब्सिडी भी दे रही है।आप 5 लाख से लेकर 25 लाख तक में प्‍लांट लगा सकते हैं। ये पेपर हैंडमेड तैयार किये जाएंगे जिससे हैं हर प्‍लांट में कई लोगों को रोजगार का मौका भी मिलेगा। यदि 15 लाख में कोई प्‍लांट लगाया जाता है तो इसमें करीब 10 से 12 लोगों को रोजगार मिलेगा।

वेजिटेबल डाई का भी प्रयोग

गोबर से कागज तैयार करने के लिए वेजिटेबल डाई का भी प्रयोग किया जा सकता है। गोबर में से कागज बनाने के लिए केवल 7 प्रतिशत मैटेरियल निकलता है। बचा हुआ 93 प्रतिशत फीसदी का प्रयोग वेजिटेबल डाई बनाने में इस्तेमाल होता है। वेजिटेबल डाई पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। इसका निर्यात भी किया जा सकता है।

50 रुपए तक की अतिरिक्त कमाई

इस योजना से किसानों को काफी फायदा हो सकता है। कागज और विजिटेबल डाई तैयार करने के लिए सरकार 5 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से किसानों से गोबर खरीदना होता है। एक जानवर से एक दिन में 8-10 किलोग्राम गोबर प्राप्त हो सकता है। किसानों को अपनी मवेशियों से नियमित रूप से कम से कम 50 रुपए तक की अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

एक महीने में करीब 1 लाख कागज के बैग

इस तरह के प्लांट तैयार करने के लिए सरकार लोन दे रही है। गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट लगाने में लगभग 15 लाख रुपए का खर्च आएगा। एक प्लांट से एक महीने में करीब 1 लाख कागज के बैग तैयार किये जा सकते हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close