स्वास्थ्यMain Slide

इन तीखी चीजों के सेवन से आपको मिलेगी अच्छी सेहत

वैसे तो खाने के लिए बहुत सारी चीजें होती हैं पर हम वह चीज़ ही खाते हैं जो हमको अक्सर पसंद आती है। हर किसी के खाने का अपना अलग स्वाद होता है कोई तीखा खाना पसंद करता है तो वहीँ कुछ लोग कम तीखा या सादा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो तीखी चीजों को देखते ही खाने से मुह मोड़ लेते हैं।

क्या आपको पता है कि आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि एक स्वस्थ और संतुलित आहार में सभी तरह के स्वाद-मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, कड़वा और कसैला जरूर शामिल करना चाहिए। सभी तरह के स्वाद का सेवन करने से हमारी सेहत काफी अच्छी रहती है। तीखे और कड़वे खाने का अपना अलग मजा होता है।

योगी सरकार ने हस्तशिल्पियों को दी बड़ी सौगात, MSME का होगा बंपर फायदा

आइए जानते हैं ये तीखी चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकती हैं कितनी लाभकारी 

करेला का सेवन

अगर आपने दिन में मिठाई बहुत ज्यादा खाली है तो रात के भोजन में करेला खा लें। यह मिठाई की वजह से जमा हुए विषैले पदार्थों को साफ कर देगा। विशेष रूप से डायेबिटीज़ की समस्या से परेशान लोगो के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यह उनके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

नीम की पत्तियों का सेवन

नीम की पत्तियां हमारे शरीर के खून को साफ कर देती हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से लिवर और पाचन ग्रंथि की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है। पेन्क्रियाज का कार्य सामान्य बनाकर इंसुलिन का उत्पादन बेहतर कर देती हैं।

अदरक पाक का सेवन

अदरक का सेवन भूख बढ़ाने के साथ पाचन शक्ति को भी मजबूत कर देता है। अदरक से शरीर की कोशिकाओं को पोषण मिलता रहता है जिससे जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ साथ मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, सांस सम्बंधी दिक्कतें और ब्लड क्लॉटिंग से बचाता है। अदरक पाक का सेवन किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव करता है।

सेब के सिरका का सेवन

कार्बनिक कच्चे सेब का सिरका पाचनतंत्र की सेहत सुधारता है। इसके साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। यह आंतों के पोषक तत्त्वों को पचाने और अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ा देता है। सेब के सिरका  का सेवन से और भी अच्छे परिणाम के लिए नियमित रूप से इस सिरके की एक या दो चम्मच मात्रा लेनी चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close