मनोरंजनMain Slide

सुनील ग्रोवर फिर से मारने वाले हैं कपिल शर्मा के शो में एंट्री !

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और एक्टिंग से कपिल शर्मा के शो से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनका ‘गुत्थी’ वाला स्टाइल तो दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘डॉक्टर गुलाटी’ वाले अंदाज़ से सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब लुभाया। सुनील ग्रोवर ने फिल्मों में भी अपना किरदार बखूबी निभाया है, और अपने फैन्स का दिल जीत लिया है|

कुछ मनमुटाव हो जाने के कारण छोड़ दिया था शो 

दर्शकों को  सुनील ग्रोवर के सभी अंदाज भाने लगे थे, हालांकि कपिल शर्मा के साथ कुछ मनमुटाव हो जाने के कारण सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इस दौरान फैन्स ने उन्हें बहुत याद भी किया| हालांकि अब सुनील ग्रोवर के एक ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही वो कपिल शर्मा के साथ ‘द कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं।

आप सब अच्छी तरह से जानते हैं कि सुनील ग्रोवर , जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टिंग भी करते हैं। कुछ ही दिन पहले आई फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का दिल जीत लिया था।

देखिए ये मज़ेदार खबरें – 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close