उत्तराखंडMain Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के बीच लम्बित मामलों का जल्द होगा निस्तारण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चंद्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी विषय को जितना टाला जाता है, उतना ही जटिल हो जाता है। पिछले दो वर्षों में दोनों राज्य सरकारों के प्रयासों से बहुत से मामलों पर सहमति बनी है। अनेक मामलों को निस्तारित किया गया है। अब कुछ मामले शेष रह गए हैं, इन्हें भी आपसी सहमति से हल कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लम्बित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close