उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेश

बीजेपी ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले कुलदीप सिंह को बीजेपी ने निलंबित किया था लेकिन रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद विधायक सेंगर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

इससे पहले सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के एक अन्य मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है। यह कार्रवाई उस लड़की के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई है, जिसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सीबीआई ने 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश शामिल हैं।

कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

एफआईआर में आरोपी विनोद मिश्रा, हरि पाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह और अधिवक्ता अवधेश सिंह के नाम शामिल हैं। ये सभी उन्नाव के रहने वाले हैं। आरोपी अरुण सिंह उत्तर प्रदेश के एक अन्य राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया का दामाद है।

वह योगी आदित्यनाथ सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान राज्य मंत्री हैं और फतेहपुर के हुसैनगंज से भाजपा विधायक हैं। कुलदीप सेंगर के करीबी अरुण सिंह उन्नाव के नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं। लखनऊ में सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह को जांच करने के लिए कहा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close