खेलMain Slideअन्तर्राष्ट्रीय

विश्वकप मे ही धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर! ये वजह आई सामने

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। इस मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में धोनी का अंगूठा चोटिल हो गया था। धोनी के अंगूठे से खून निकल रहा था। धोनी की अंगूठे से खून चूसकर थूकने की तस्‍वीर भी काफी वायरल हो रही थी। इसलिए उन्हें दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था।

धोनी
 picture credit – google

धोनी को आराम देने के लिए भारत श्रीलंका के खिलाफ होने वाले लीग के आखिरी मैच में धोनी की जगह पंत को शामिल कर सकता है।

बांग्लादेश की पारी के 12वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी मैदान से बाहर गए थे । धोनी के मैदान से यूं अचानक बाहर चले जाने के बाद लोग हैरान रह गए थे। फैंस के मन में बार-बार यह सवाल उठ रहा था कि आखिर क्यों धोनी को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

धोनी के मैदान से बाहर जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। इसके बाद 14वें ओवर में धोनी मैदान पर वापस आए तो फैंस ने राहत की सांस ली। हालांकि धोनी को लेकर हर किसी के मन में अब भी यह सवाल है कि क्या माही पूरी तरह फिट हैं कि नहीं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close