मनोरंजन

‘India’s Most Wanted’ का पहला गाना ‘Akela’ हुआ रिलीज़, दमदार अंदाज में दिखे अर्जुन

काफी वक़्त से पर्दे से दूर अपनी शादी की ख़बरों के बीच अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्डेड’ को लेकर पेश हो रहे हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं।

कुछ दिन पहले इंडियाज मोस्ट वांटेड का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। ट्रेलर में अर्जुन के किरदार को यूज़र्स ने काफी सराहा। ट्रेलर पर लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस के बाद अब इंडियाज मोस्ट वॉन्डेड का पहला गाना ‘अकेला’ रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने को कुछ ही घंटे में 2.4 मिलियन यूज़र्स देख चुके हैं। गाने में गर्जुन कपूर का दमदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

https://www.instagram.com/p/BxKET3cAWyS/?utm_source=ig_embed

फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्डेड के इस मोटिवेशनल सॉन्ग को अभिजीत श्रीवास्तव ने गाया है। साथ ही इसे अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। सामने आए गाने में अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी टीम देश की सेवा में जान की बाजी लगाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इससे पहले इस गाने का पोस्टर और प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था।india's most wanted first song akela releasedफिल्म में अर्जुन कपूर प्रभात सिंह के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म में राजेश शर्मा, शांतिलाल मुखर्जी और प्रशांत एलेक्जेंडर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close