Main Slideराष्ट्रीय

कांग्रेस को हराने में जुटे शत्रुघ्न सिन्हा, इस तरह कर रहे हैं पार्टी के खिलाफ प्रचार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अब अपने ही पार्टी के ‘शत्रु’ बन गए हैं।

बिहार के पटना साहिब सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अब लखनऊ में अपने ही पार्टी के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम को हराने में लग गए हैं।

लखनऊ में अपनी पत्नी और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के नामांकन में रोड शो करने के बाद अब शत्रुघ्न कांग्रेस के खिलाफ व सपा के पक्ष में पत्नी के लिए वोट मांग रहे हैं।

गुरुवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के पक्ष में प्रचार करने उतरे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा कर कांग्रेस के खिलाफ वोट मांगा। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती की जमकर तारीफ की।

सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए शत्रुघ्न सिन्हा के द्वारा प्रचार करना कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को नागवार गुजरा। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा की हरकतों से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन तो कर ली है, मगर अभी तक RSS से इस्तीफा नहीं दिया है।’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न को सीधे तौर पर संघ के खेमें में खड़ा कर दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close