Main Slideराष्ट्रीय

राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, बताया बीजेपी इसलिए लड़वा रही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दलों के नेता वोटर्स को साधने के लिए चुनावी रैलियां और इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राजनाथ ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा क्यों चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर राजनाथ ने सफाई देते हुए कहा कि इस केस में वो कंविक्टेड नहीं है। इस वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है।

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह पिछली बार की तरह इस बार भी लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से उनके खिलाफ कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम तो वहीं सपा-बसपा ने संयुक्त रूप से पूनम सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close