Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

NASA चांद से वापस लाएगा 96 मानव मल से भरे बैग, जानिए वजह

आज से लगभज 50 साल पहले, जब मानव ने चांद पर गया, तब वहां से लौटते हुए चांद के पत्थर और मिट्टी लाई गई थी। नील आर्म्सट्रॉन्ग ने चांद पर इसके बदले अपने फुट प्रिंट, एक अमेरिका का झंडा और मानव अपशिष्ट के करीब 96 बैग छोड़े थे। इन बैग्स को वैज्ञानिक चांद से लाने की कोशिश कर रहे हैं।

NASA चांद से वापस लाएगा 96 मानव मल से भरे बैग
NASA चांद से वापस लाएगा 96 मानव मल से भरे बैग। ( फोटो – गूगल )

NASA चांद से वापस लाएगा 96 मानव मल से भरे बैग –

वैज्ञानिको के अनुसार उस समय 12 अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर पहुंचे थे और 96 बैग वहां पर छोड़ दिए थे। इन बैग में मानव मल-मूत्र और दूसरे प्रकार का कचरा था। अंतरिक्ष यात्रियों को यान का भार कम करने की मजबूरी में अपना अपशिष्ट चांद की सतह पर छोड़कर आना पड़ा था, जिसे अब लाया जा रहा है।

इस मिशन को इस तरह डिजाइन किया गया था कि स्पेसक्राफ्ट पर निश्चित वजन ही हो सकता था। थोड़ा भी ज्यादा वजन होने से स्पेस क्राफ्ट और अंतरिक्ष यात्रियों की जिंदगी को खतरा था। ऐसे में वे अपने पीछे काफी गंदगी और दूसरी चीज छोड़ आए ताकि चांद की मिट्टी और चंद के पत्थरों को अपने साथ ले जा सकें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close