राष्ट्रीयMain Slideराजनीति

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का घोषणापत्र, देखें क्या है खास

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी ने इस बार भी अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। संकल्प पत्र का टाइटल सकंल्पित भारत, सशक्त भारत दिया गया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमने देश के सामने 5 साल का विज़न रखा था, जिसपर देश की जनता ने विश्वास रखते हुए हमें बहुमत दिया था।

घोषणापत्र की खास घोषणाएं – 

  • छोटे दुकानदारों के लिए 60 वर्ष के बाद खास पेंशन
  • आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे।
  • सास्कृतिक धरोहरों के विकास के लिए खास योजना शुरू करेंगे।
  • एक लाख रुपए तक क्रेडिट कार्ड पर लिए जाने वाले कर्ज़ पर कोई ब्याज़ नहीं लगेगा।
  • किसानों को हर साल 06 हज़ार देने का वायदा।
  • राम मंदिर निर्माण के लिए सभी संभावनाओं को तलाशेंगे।
  • पूर्ण बहुमत के बावजूद हमने NDA की सरकार बनाई और देश को आगे बढ़ाने का काम किया।
  • पांच साल के कार्यकाल में bjp ने ऐतिहासिक काम किया है, देश के इतिहास में ये पांच साल विकास के लिए जाने जाएंगे।
  • बीजेपी की सरकार ने देश में अस्थिरता को खत्म किया है।
  • bjp ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी के स्तर से ऊपर उठाया है, आज देश महाशक्ति बनकर उभरा है।
  • 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close