मनोरंजनMain Slide

क्या टूट सकती है प्रियंका निक की शादी !

पूर्व मिस वल्ड ,जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 4 महीने पहले ही खुद से 11 साल छोटे निक जोनस से शादी की। आपको बताते चले कि प्रियंका केपति निक जोनस एक मशहूर कलाकार है। उनके द्वारा किए गए सभी शोज़ में भीड़ होती है। लेकिन एक वेबसाइट ने यह दावा किया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के चार महीने के बाद ही तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं दूसरी वेबसाइट ने इस ख़बर को पूरी तरह से झूठा बताया है बेबुनियाद बताया है और कहा है कि ये ख़बर बिल्कुल झूठ है।

प्रियंका

जिस वेबसाइट ने प्रियंका – निक के तलाक का दावा किया था उसने बताया निक प्रियंका के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव के कारण परेशान हैं। जबकि इन सारी बातों को अफ़वाह ही बताया गया है।वही दूसरी और प्रियंका लगातार निक के परिवार के साथ फोटोज़ शेयर करती आ रहीं है, जिससे यह साफ नज़र आ रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ खुश हैं।

प्रियंका

प्रियंका के ससुर पापा जोनस ने अभी हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसमें प्रियंका निक की मां और निक के छोटे भाई फ्रैंकी जोनस के साथ बेहद खुश नज़र आ रही हैं। पापा जोनस ने ये भी लिखा है कि मौक़ा निक जोनस के छोटे भाई फ्रैंकी जोनस के स्नातक पूरे होने की खुशी का है, और फ्रैंकी ने अपने ही नाम की टीशर्ट पहनी है, वह शायद प्रियंका ने ही तोहफे के रूप में दिया है।

प्रियंका

इस पोस्ट से यह बात स्पष्ट हो गई है कि प्रियंका अपने ससुराल में बेहद खुश और संतुष्ट हैं। और निक को प्रियंका से कोई शिकायत नही है।

रिपोर्ट – श्वेता त्रिपाठी 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close