Main Slideराष्ट्रीय

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस में होंगी शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले तमाम फ़िल्मी स्टार्स का जैसे राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का तांता लग गया है। निरहुआ, रवि किशन के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भी राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि उर्मिला आज शाम तक कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

मीडिया में पहले से ही यह खबर आ रही थी कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से हारे थे। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतार सकती है।

इसी सीट से मराठी कलाकार आसावरी जोशी और टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे के नाम भी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उर्मिला मातोंडकर उनका ये प्रपोजल स्वीकार कर लेंगी और इस सीट पर उन्हें भारी मतों से जीत मिलेगी। अभी इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं। उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close