Main Slideराष्ट्रीय

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, सोनिया गांधी के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के विवादित बयान सामने आने लगे हैं। ताजा बयान बीजेपी की ओर से आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपना चौधरी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि राहुलजी ने नर्तकी सपना चौधरी को अपना लिया है। अच्छी बात है कि वे अपने कुल परंपरा को आगे बढ़ाएं. उनकी माता जी भी इटली में इसी पेशे से थीं. जैसे उनके पिताजी ने सोनियाजी को अपना बना लिया था, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बनाकर नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करें, इसके लिए आपको साधुवाद।

1:16 मिनट के वीडियो में सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देगी। इसलिए देश चलाने का काम मोदीजी जैसे चरित्रवान और ईमानदार नेता के हाथ में होगा. नर्तकी के आने से भारत की राजनीति में कोई असर नहीं होगा। मुझे खुशी है कि राहुलजी अब नेताओं से भरोसा उठाकर नर्तकी पर भरोसा करना शुरू कर रहे हैं। अच्छा तो अब यह होगा  कि सास और बहू दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे से होंगी तो कांग्रेस की कमान एक स्वरूप, एक रूप और एक ही नक्शे से संचालित होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close