Main Slideराष्ट्रीय

डायनामाइट से उड़ाया गया नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला, देखें वीडियो

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 13700 करोड़ लेकर फरार हुए नीरव मोदी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब शुक्रवार को उसके 100 करोड़ के बंगले को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। नीरव के बंगले को ढहाने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया था। सबसे पहले बंगले के शीशे को तोड़ा गया फिर पूरे बंगले को विस्फोट कराकर मलबे में तब्दील कर दिया गया।

नीरव मोदी का यह बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में था। नीरव का यह आलीशान बंगला लगभग 30 हजार स्क्वायरफीट में फैला था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने नीरव के बंगले को गिराने का आदेश 4 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। सरकार के आदेश का पालन करते हुए बंगले को गिराने का काम 25 जनवरी से शुरू हो गया था।

कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले में फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट का स्वीमिंग पूल भी है। मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन भी बनवाया था। सोशल मीडिया पर नीरव के इस बंगले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोदी का बंगला पल भर में कैसे मलबे में तब्दील हो गया। नीरव मोदी 13,700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। नीरव ने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता। नीरव फिलहाल ब्र‍िटेन में रह रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close