IANS

शत्रुघ्न सिन्हा रांची में अस्पताल जाकर लालू से मिले

रांची, 2 मार्च (आईएएनएस)| बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से यहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स ) में मुलाकात की। सिन्हा यहां शुक्रवार की शाम को आए थे। जेल के नियम के अनुसार, प्रत्येक शनिवार को केवल तीन व्यक्ति ही सजायाफ्ता से मिल सकते हैं। बीमार लालू यादव का यहां रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज चल रहा है।

लालू से मुलाकात के बाद सिन्हा ने कहा, “मैं यहां लालू यादव के मेडिकल स्थिति के बारे में जानने पहुंचा था।”

उन्होंने हालांकि इस प्रश्न का जवाब नहीं दिया कि वे किस पार्टी के टिकट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यहां रैली की थी। कयासों के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष ने लालू से मुलाकात नहीं की थी।

लालू यादव को दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 में चारा घोटाला के तीन मामलों में 14 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी भी दाखिल की है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close