राष्ट्रीयMain Slideराजनीति

LIVE : एक मजबूत भारत हमारे सामने दिख रहा है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप से आज लाइव हुए हैं। जिसमे उन्होंने देश के नाम संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने देश के हर राज्य में स्थापित किए भाजपा के बूथ प्रतिनिधियों से सीधे बात की ।

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,” हमे देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखनी चाहिए, पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है।”

पीएम मोदी ने भाजपा के बूथ प्रतिनिधियों से सीधे बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए। हमे मिलकर देश कि तरक्की के लिए काम करना होगा। देश ने हमपर भरोसा किया है, विश्वास किया है और आज पूरा देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है इसलिए हमें पूरी दृढ़ता से काम करना होगा। ये समय सरकार के लिए परीक्षा का समय है।

पीएम मोदी ने कहा साथियों भारत आज ऐसे पड़ाव पर खड़ा है। एक मजबूत भारत हमारे सामने दिख रहा है। मुझे अपनी सेना पर गर्व है। हमें विकास के नए कीर्तिमान बनाने हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा आज हमारे देश का आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ गया है। देश आज जवानों के साथ खड़ा है। देश में सबको विश्वास है की नामुमकिन आज मुमकिन है।

पीएम मोदी ने बीजेपी के सभी पदाधिकारियों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। इस दौरान पीएम ने देश के सभी राज्यों में बने बूथ से लाइव बातचीत की। इसमें उन्होंने बीजेपी के पुरुष और महिला कार्यर्ताओं से सीधे संवाद किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close