राष्ट्रीयMain Slide

सीमा में घुसपैठ कर रही महिला घुसपैठिया को BSF ने गोली मारकर गिराया

बीएसएफ की बटालियन-10 ने भारत में घुसपैठ कर रही महिला को गोली मारकर उसे ढेर कर दिया है। महिला पाकिस्तान की ओर से की सीमा में घुसपैठ कर रही थी।

महिला को भारतीय जवानों ने गोली मार दी। महिला की उम्र 25-30 साल के बीच बताई जा रही है। उसे डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार सुबह बांगर पोस्ट से महिला भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी। संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे गोली मार दी गई।

डेरा बाबा नानक अस्पताल से अब उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया है।आप को बता दें कि पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात अच्छे नहीं हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close