उत्तराखंडMain Slideतकनीकीप्रदेश

यातायात को सुगम बनाने के लिए सेफ, स्मूथ एवं स्माइलिंग वाली व्यवस्था ज़रूरी- सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को पुलिस लाईन देहरादून में 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स उत्तराखण्ड का शुभारम्भ व यातायात निदेशालय द्वारा ट्रैफिक नियमों पर बनाए गए ऑडियो-वीडियो विजुवल का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,”दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। यातायात के नियमों का उल्लंघन कमजोर मानसिकता का परिचायक है।”

ट्रैफिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात निदेशालय द्वारा जूनियर ट्रैफिक फोर्स की पहल एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस फोर्स में शामिल होने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी ली है। ये सामाजिक जीवन में नवचेतना का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है। यातायात के संसाधनों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में लगभग 24 लाख वाहन पंजीकृत हैं। यातायात को नियंत्रित करने व दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। यह हम सबका सामाजिक दायित्व भी है।

ट्रैफिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए सुरक्षा, सामाजिक सरोकार व स्वच्छता का मंत्र दिया गया है। उसी तरह यातायात को सुगम बनाने के लिए सेफ, स्मूथ एवं स्माइलिंग वाली व्यवस्था बनाने पर पुलिस जोर दे रही है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close