राजनीतिMain Slide

Loksabha Election 2019 : तीस साल बाद पटना में गूंजेगी कांग्रेस की हुंकार

तीस बरस के लम्बे इंतज़ार के बाद आया कांग्रेस के लिए सुनहरा मौका। राहुल गाँधी सालो बाद पटना के गाँधी मैदान मे खुद के बलबूते
पर कांग्रेस की रैली आयोजित करने जा रहे हैं। कांग्रेस “जन आकांक्षी” रैली के जरिए बिहार मे अपनी स्तिथि मजबूत करने मे जुटी है।
कांग्रेसकांग्रेस ने इस रैली को कामयाब बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना मे आखरी बार 1989 मे राजीव गाँधी ने इस रैली को सम्बोधित किया था। 3 फ़रवरी को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। पटना की सड़कों और चौराहों को पोस्टरों व बैनरों से सजा दिया गया है।

कांग्रेस के विधायक से लेकर बिहार के कई विपक्षी सांसद इस रैली को सफल करने में जुटे हैं। कांग्रेस की रैली के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान सजकर तैयार है।राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में पहुंचे इसके पहले ही यहां जबरदस्त तैयारी कर दी गयी है। राहुल का भाषण सुनने वालों के लिए रसगुल्ले का इंतजाम किया गया है।

सूत्रों की माने, तो इस रैली में तकरीबन एक लाख लोग शामिल होने वाले है। रैली से जुड़े सभी इन्तेज़ामात निर्दलीय और बाहुबली विधायक अनंत सिंह देख रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बहरहाल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का कहना है कि “जन आकांक्षा रैली” में पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, वामपंथी दलों के नेता और छतीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।

Report- Mansi Shukla

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close