व्यापारMain Slideराष्ट्रीय

आज पेश होगा अंतरिम बजट, आखिर क्यों सुबह 11 बजे ही पेश किया जाता है Budget?

1 फरवरी 2019 को मोदी सरकार की तरफ से पीयूष गोयल संसद में बजट पेश करेंगे। यह बजट मोदी सरकार का अंतरिम बजट है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाले इस बजट में मोदी सरकार के लिए वोटरों को लुभाने की चुनौती भी है। ऐसे में क्या आपको पता है बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। चलिए जानते हैं पहले के बजट को जो अभी तक चला आया।

अंतरिम बजट
budget 2019

भारत की आजादी से पहले ब्रिटिश सरकार के जेम्स विल्सन ने 18 फरवरी 1869 में बजट पेश किया था।

आजादी की घोषणा के बाद 2 फरवरी 1946 को लियाकत अली खान ने बजट पेश किया जो बाद में पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने।

आजाद भारत में नवंबर 1947 में देश के पहले वित्त मंत्री शनमुखम शेट्टी ने पहला बजट पेश किया और बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि साल 1955-56 से बजट पेपर हिंदी में तैयार किए जाता था। लेकिन इससे पहले भारत का बजट अंग्रेजी में पेश किया जाता था।

मोरारजी देसाई के इस्तीफा देने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्री का पदभार संभाल लिया था और वो देश की पहली और इकलौती महिला वित्त मंत्री बनी थीं।

हमेशा से बजट शाम को 5 बजे पेश किया जाता था, लेकिन अंग्रेजों की इस परंपरा को 2001 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बदला था। उसी समय से बजट का समय बदल कर 11 बजे कर दिया गया जो अभी तक चला आ रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close