Main Slideराष्ट्रीय

#Republicday : मोदी सरकार में बना एक और इतिहास, जापान में जन्मी फौज के जवानों ने किया परेड

26 जनवरी को 70वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसकी परेड में आजाद हिंद फौज के 4 सैनिकों ने हिस्सा लिया। ये चारों सानिक चार अलग-अलग जीपों में सवार दिखे और सबसे हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इन चारों की उम्र 90 साल से ज्यादा है।

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी ज्यादा उम्र के सैनिकों ने परेड में हिस्सा लिया था। इन चारों सानिकों का नाम लालतीराम (98 वर्ष), परमानंद (99 वर्ष), हीरा सिंह (97 वर्ष), और भागमल (95 वर्ष) है।

इन सैनिकों ने दूसरे विश्व युद्ध में भी हिस्सा लिया था। इनका जन्म विदेश में हुआ था और 85 हजार सैनिक भी शामिल थे। आजाद हिंद फौज की स्थापना टोक्यो (जापान) में 1942 में रासबिहारी बोस ने की थी। फौज के गठन पर विचार के लिए एक बैठक बुलाई गई और इसकी स्थापना हुई। इसका उद्देश्य दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ना था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close