Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों से कहा फाइल मूवमेंट में तेज़ी लाई जाए, जनता रहे सबसे पहले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फाइल मूवमेंट में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समयबद्धता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी विभाग निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए फाइलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गई सभी विभागों से इसका ब्यौरा मांगा जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सप्ताह में काम शुरू करने व एक वर्ष में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोबरा चांटी पुल व अजबपुर के फ्लाई ओवर की प्रगति की जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा,” डोबरा चांटी पुल का निर्माण अगस्त 2019 तक व अजबपुर फ्लाई ओवर का निर्माण फरवरी 2019 तक पूर्ण हो जाएगा। हरिद्वार में रिंग रोड के लिए भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, इसका सर्वे किया जा चुका है।

” लोक निर्माण विभाग ने 4127 करोड़ रूपए के सापेक्ष 3426 करोड़ रूपए के विकास कार्य किये जा चुके हैं। जिसमें 4270 किमी के नव निर्माण, 1472 किमी के पुर्ननिर्माण, 889 किमी के चारधाम मार्ग व केदारनाथ धाम के काम शामिल हैं।” अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आगे बताया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close