Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक : आखिरकार राजनीति की रण में उतरी प्रियंका

सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में उतर चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बना दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की बागडोर दी गई है।

लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाना चाहिए। प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में मां सोनिया और भाई राहुल के लिए प्रचार कर चुकी हैं।

वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम रोल अदा कर सकता है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से कांग्रेस पिछड़ती हुई नज़र आ रही थी, वहीं अब कांग्रेस का ये दांव उन्हें एक बार फिर से उन्हें यूपी की राजनीति में ला खड़ी किया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close