Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

क्या सच में कांग्रेस का समर्थन करेगी भाजपा की सहयोगी पार्टी? मोदी सरकार को लग सकता है बड़ झटका

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इसमें उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा ऐसा वो तब करेंगे जब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को शामिल करेगी। आलोक कुमार के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है।
आलोक कुमार ने कहा, ‘राम मंदिर के लिए जिन्होंने खुले तौर पर वादा किया है। अगर कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करे कि मंदिर बनाएंगे तो उसके (कांग्रेस) के बारे में भी विचार करेंगे। उसने जो प्रतिबंध लगाया है कि संघ के स्वयंसेवक कांग्रेस में नहीं जा सकते उसको वापस ले। केवल जनेऊ पहनने से नहीं होगा।’

आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राम मंदिर के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि अयोध्या राम मंदिर का मसला अभी कोर्ट में है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नौकरी और किसानों से जुड़े मुद्दे पर अहम होंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close