CrimeMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद, पत्रकार के परिवार ने कहा- हुई सत्य की जीत

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2002 में हरियाणा के सिरसा में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में राम रहीम और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सजा के ऐलान के बाद पत्रकार का परिवार खुश हो गया, लेकिन परिवार ने राम रहीम पर मौत की सजा की मांग की थी। राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार मामले में पहले से ही रोहतक की सुनारिया जेल में 20 वर्षों की सजा काट रहा है।

2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के समाचार पत्र ‘पूरा सच’ ने एक पत्र प्रकाशित किया था, जिसमें यह बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम किस प्रकार महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद छत्रपति को अक्टूबर 2002 में गोली मार दी गई थी।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण पत्रकार की बाद में मौत हो गई थी। मौत के बाद राम रहीम और तीन अन्य लोगों को पिछले शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close