IANS

उप्र : राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री ने किया कलाग्राम का उद्घाटन

 लखनऊ/प्रयागराज,10 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुम्भ-2019 के अवसर पर गुरुवार को प्रयागराज में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाग्राम परिसर का उद्घाटन किया।

  इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी उपास्थित रहे। राज्यपाल राम नाईक ने कलाग्राम परिसर का उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन भी किया। राज्यपाल ने कलाग्राम परिसर में ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही राज्यपाल ने इलाहाबाद संग्रहालय में प्रवेश के लिए ‘कुंभ मेला-2019’ के विशेष टिकट का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि कुंभ देश की संस्कृति एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। सरकार कुंभ के भव्य आयोजन के लिये वृहद् स्तर पर व्यवस्था कर रही है।

मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रयागराज को उसका प्राचीन नाम दिलाने में राज्यपाल राम नाईक का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कलाग्राम में विभिन्न प्रदेशों से आए 1,500 कलाकार अपनी कला से कुंभ को यादगार बनाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close