Main Slideराष्ट्रीय

दिल्ली में वेब मीडिया एसोसिएशन की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नौ जनवरी को, तैयारी तेज़

वेब मीडिया की देश की एकमात्र पंजीकृत संस्था ‘वेब मीडिया एसोसिएशन’ (W.M.A) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पहली कार्यकारिणी मीटिंग 9 जनवरी 2019, बुधवार को नई दिल्ली में होने जा रही है, जिसमे वेब मीडिया के देशभर के चुनिंदा पत्रकार सोशल मीडिया के लिए आगामी रणनीति तय करेंगे।

W.M.A के संरक्षक और लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रसेन ने बताया,” फरवरी में देशभर के वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों का महासम्मेलन किया जाएगा, जिसमे देश की अनेक शीर्ष हस्तियां भी देश की पहली वेब मीडिया एसोसिशन को सहयोग देने आएगी, इसके अलावा अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर 9 जनवरी को हम देशभर के प्रमुख पत्रकार निर्णय लेंगे।”

वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी ने बताया,” बहुत कम समय मे ही देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों को लेकर राष्टीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कई राज्यों में संयोजक बना दिए गए हैं, अनेक राज्यों में प्रभारी बना दिए गए हैं। ” उन्होंने आगे बताया कि इस तरह कई राज्यों में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार हो रहा है, हिंदी भाषी राज्यों के अलावा साऊथ के राज्यो में भी संगठन का विस्तार बड़ी तेज़ी से हो रहा है, समय बदल रहा है, वेब मीडिया का जमाना चल रहा है, आगामी लोकसभा चुनाव में देशभर में यह संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वही संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रभारी एनसीआर प्रभारी नवनीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि फरवरी में संगठन की होने वाली आमसभा पूरे देश मे अपनी छाप छोड़ेगी।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मो. कामरान ने कहा कि इंटरनेट वेब पत्रकारों का यह देश का पहला संगठन है, जिसे पूरे देश में हाथोंहाथ लिया जा रहा है, जिन राज्यों में वेब मीडिया की पालिसी है, वहां अब हमारी कोशिश होगी कि वेब मीडिया के पत्रकारो को मान्यता भी दी जाए, और जिन राज्यो में वेब मीडिया पालिसी नहीं है, वहां पालिसी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा, वेब मीडिया एसो. ने राज्य भर में राष्टीय कार्यकारिणी बना दी है, इसमे विस्तार होना है, राज्यो में विस्तार होना है, इसलिय जल्द और समय से सदस्यता लेना उचित रहेगा, पूरे देश के वेब मीडिया के लिये यह संगठन पहली बार धरातल पर पंजीकरण के साथ उतरा है।

09 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए पदाधिकारियों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा,  राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर जैन- वरिष्ठ पत्रकार चंडीगढ़, राष्टीय उपाध्यक्ष  नवनीत कुमार, राष्टीय उपाध्यक्ष इंदिरेश रस्तोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश टांक (गुजरात), संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मो. कामरान, हरियाणा से डॉ. प्रमोद कौशिक, पंजाब से वरिष्ठ पत्रकार अमनदीप मेहरा,  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और संयोजक उत्तराखंड अरुण यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close